गुजरात।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, शोक की लहर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, शोक की लहर।
गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी का निधन हो गया। वह 100 साल की थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर है। राष्‍ट्रपति सहित विभिन्‍न नेताओं ने दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक हीराबेन मोदी को ब्लडप्रेशर संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल लाया गया था। उन्‍हें सांस लेने में भी दिक्‍कत हो रही थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर को हो गया। बीते 28 दिसंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने अस्‍पताल पहुंचे थे। इलाज कर रहे डॉक्‍टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई थी। अचानक उनके निधन की खबर आई।मां के निधन के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘शानदार शताब्‍दी का ईश्‍वर चरणों में विराम …, मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है। जिसमें एक तपस्‍वी की यात्रा, निष्‍काम, कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्‍यों के प्रतिबद्व जीवन समाहित रहा है।पीएम मोदी की मां हीरा बेन का 100 साल की उम्र में निधनपीएम मोदी की मां के निधन की खबर मिलते ही सभी राजनीतिक दलों के नेता श्रदांजलि दे रहे हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी शोक प्रकट किया है।
     प्रगति मिडिया से सुनील जुयाल की रिपोर्ट

Comments